COVID-19 JN.1 Variant: करोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है, अनुशासन में रहना ही बचाव
कोविड-19 के नया वेरिएंट जेएन.1 एक चिंताजनक वेरिएंट है. केरल में जेएन.1 नामक चिंताजनक नए वेरिएंट की पहचान होने के बाद सभी जगह पर इससे बचाव को लेकर कार्य शुरू हो गया है. नया वेरिएंट कितना खतरनाक है, इससे बचाव के क्या-क्या उपाय हैं, इन पर सर्वोदय अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के पल्मोनोलॉजी की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सपना यादव ने जानकारी दी है.