IRE vs AFG: पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाली आयरलैंड छठी सबसे तेज टीम, भारत, दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड को छोड़ा पीछे
आयरलैंड ने शनिवार को एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड जैसे स्थापित टेस्ट खेलने वाले देशों की उपलब्धियों को पछाड़ते हुए पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाली छठी सबसे तेज टीम बन गई.