Uttarakhand:बर्फ़बारी में 3 दिनों से फंसे पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला
Dehradun: उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब चल रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण चोपता में 15 पर्यटक फंसे हुए थे, जिन्हें मंगलवार को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला.