ICC Women's ODI Ranking: आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु, हेली मैथ्यूज ने भी लगाई लंबी छलांग
श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दो स्थान की छलांग लगाकर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में प्रवेश किया. दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट नाबाद 184 रन बनाकर दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जिससे उनकी टीम ने तीसरे वनडे में पांच विकेट पर 301 रन का विशाल स्कोर बनाया.