अमरोहा में कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली के कार्यक्रम में हंगामा, धक्कामुक्की का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के कार्यक्रम में मंगलवार रात हंगामा हो गया. इस कार्यक्रम में आप नेता संजय सिंह और अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली भी शामिल हुए.
अमरोहा, 24 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी दानिश अली के कार्यक्रम में मंगलवार रात हंगामा हो गया. इस कार्यक्रम में आप नेता संजय सिंह और अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली भी शामिल हुए. कार्यक्रम में हंगामा, कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर पुनीत को मंच से उतारने को लेकर हुआ.
अमरोहा के रहने वाले साजिद खान ने पुनीत के साथ मंच पर की जा रही बदसलूकी पर एतराज जताया. इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं से उनकी भी झड़प हो गई. इस दौरान नेताओं के बीच धक्का मुक्की को भी हो गई. यह भी पढ़ें : वृंदावन से ग्वालियर आई लड्डू गोपाल की बारात, लड़की ने धूमधाम से रचाई भगवान श्रीकृष्ण से शादी (Watch Viral Video)
#अमरोहा में INDIA गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली के समर्थन में सभा थी। मंच पर बैठने को लेकर सपा, कांग्रेस, AAP कार्यकर्ता भिड़ गए। खूब लात घूंसे चले। कल मेरठ में भी सपा–कांग्रेस वालों में विवाद हुआ था। ऐसा लगता है जैसे दल मिले हों, दिल नहीं।#Amroha #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/AhcoISbOen
— Rohit Nandan Mishra (@RohitNandanMis3) April 24, 2024
जिसका लाइव वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले में पीड़ित साजिद खान का ने पूरा घटनाक्रम बताया. हालांकि पीड़ित इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

