Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, अब तक 330 से अधिक लोगों की मौत, सैकड़ों घर नष्ट
अफगानिस्तान के बगलान, तखर, बदख्शां और घोर प्रांतों के प्रमुख हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण 330 से अधिक लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने विश्व खाद्य कार्यक्रम के अफगानिस्तान कार्यालय और स्थानीय अफगान अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है.