देश

Delhi-Mumbai Express Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह घायल हो गए. परिवार के सदस्य अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

Delhi-Mumbai Express Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Road Accident (img: File photo)

दौसा, 12 मई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और छह घायल हो गए. परिवार के सदस्य अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. दौसा जिले के बांदीकुई थाना इलाके के आभानेरी के नजदीक दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ. मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.

कार सवार परिवार अपने किसी परिचित की अस्थ्यिां लेकर हरिद्वार जा रहा था, लेकिन इस बीच आभानेरी के पास नील गाय सामने आ गई. उसे बचाने के दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद कार में सवार लोग नीचे उतर रहे थे. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनको कुचल डाला. इस हादसे में हंसमुख, उसकी पत्नी सीमा और चाचा मोहनलाल की मौके पर मौत हो गई. यह भी पढ़ें : वाराणसी से नामांकन करेंगे PM मोदी, अस्सी पर पूजा-काल भैरव के दर्शन, काशी में होगा भव्य रोड शो, जानें पूरा कार्यक्रम

हादसे की सूचना मिलने पर बांदीकुई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. एक महिला को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीते दिनों हंसमुख की मां का निधन हो गया था. उसके बाद परिवार के लोग अहमदाबाद से उनके अस्थि विसर्जन के हरिद्वार जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).