UPSC Topper Shakti Dubey: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर, जानें कैसे हासिल की सफलता; VIDEO
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, हर्षिता गोयल ने दूसरा, डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा, शाह मार्गी चिराग ने चौथा, आकाश गर्ग ने पांचवां, कोमल पुनिया ने छठा और आयुषी बंसल ने सातवां स्थान हासिल किया है.