Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत, CM ममता ने कहा, 'हम सभी के लिए दुखद समय'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत हुई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमें उपलब्ध कराई गई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, कश्मीर में हुए अत्यंत दुखद हमले में हमारे राज्य के तीन लोगों की मृत्यु हो गई है."