आज दिल्ली-एनसीआर में छाये रहेंगे बादल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में आज भी बादल छाये रहेंगे और गर्मी व उमस भरा मौसम बना रहेग. हालांकि राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों बारिश होने की भी संभावना है. वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में मूसलधार बारिश होने के आसार हैं. मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काइमेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.