विदेश

अमेरिका के फ्लोरिडा में उड़ान के दौरान दो छोटे विमानों की टक्कर, 3 की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में उड़ान के दौरान दो छोटे विमानों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संघीय उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि यह दुर्घटना मंगलवार को हुई. अभी चौथे शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

अमेरिका के फ्लोरिडा में उड़ान के दौरान दो छोटे विमानों की टक्कर, 3 की मौत
विमान क्रैस (photo credit- getty)

वाशिंगटन, अमेरिका के फ्लोरिडा में उड़ान के दौरान दो छोटे विमानों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संघीय उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि यह दुर्घटना मंगलवार को हुई. अभी चौथे शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

मृतकों की पहचान की जानी अभी बाकी है. विमानों को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर उड़ा रहे थे, जिनमें से एक शायद 22 वर्षीय जॉर्ज सांचेज था.

मियामी डेड काउंटी के मेयर कार्लोस ए.गिमेन्ज ने मीडिया को बताया कि दोनों विमान फ्लाइट स्कूल डीन इंटरनेशनल के थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).