टीवी

संबंध सुधारने के लिए टेलीविजन स्टार कपल ने लिया थेरेपी का सहारा

रियलिटी टेलीविजन स्टार क्लोई कर्दाशियां (34) और ट्रिस्टन थॉम्पसन (27) अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए यह जोड़ा कपल थेरेपी का सहारा ले रहा है.

संबंध सुधारने के लिए टेलीविजन स्टार कपल ने लिया थेरेपी का सहारा
टेलीविजन स्टार क्लोई कर्दाशियां और ट्रिस्टन थॉम्पसन (photo credit- Instagram)

लॉस एंजेलिस, रियलिटी टेलीविजन स्टार क्लोई कर्दाशियां (34) और ट्रिस्टन थॉम्पसन (27) अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए यह जोड़ा कपल थेरेपी का सहारा ले रहा है.

वेबसाइट 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, ट्रिस्टर द्वारा कथित तौर पर क्लोई को धोखा देने के बाद दोनों का रिश्ता काफी उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है. यहां तक कि अप्रैल में उनकी बेटी के जन्म के बाद रिश्ते और खराब हुए हैं लेकिन दोनों संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.

कर्दाशियां परिवार की एक मित्र लीसा स्टैनली ने सेलिब्रिटी होस्ट जोए मार्शल से कहा कि क्लोई और ट्रिस्टन अपने संबंध सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

दोनों की एक तीन माह की बेटी ट्र है.

उन्होंने कहा, "क्लोई मूर्ख नहीं बनना चाहती . वह एक बार पूर्व पति लैमर ओडम के हाथों मूर्ख बन चुकी हैं और वह अब दोबारा ऐसा नहीं चाहती."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).