लगातार असफलताओं से निराश सिक्सर किंग युवराज ले सकते हैं संन्यास, BCCI के सामने रखी यह मांग
सीमित ओवरों के भारत के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और आईसीसी से स्वीकृत विदेशी टी20 लीग में फ्रीलांस क्रिकेटर के तौर पर खेल सकते हैं. पंजाब का बायें हाथ का यह बल्लेबाज बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने के बाद ही अंतिम फैसला करेगा.