अलीगढ़ में ट्विंकल शर्मा के बाद एक और रेप, मासूम बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर किया दुष्कर्म
अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. रिपोटरें के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात जाकिर नगर इलाके में हुई। आरोपी 10 रुपये का नोट दिखाकर बच्ची को बहला फुसला कर एकांत स्थान पर ले गया और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.