दीपिका पादुकोण को कैटरीना कैफ की तस्वीर लगी बेहद हॉट
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो दीपिका पादुकोण को काफी पसंद आई है. उन्होंने इस फोटो को लिखे अक्र्ते हुए हॉट बताया है. इस तस्वीर में कैटरीना नो-मेकअप लुक में अमित के साथ पोज देते नजर आईं.
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को बेहद हॉट लगी. कैटरीना ने गुरुवार को अपने हेयर आर्टिस्ट अमित ठाकुर (Amit Thakur) संग अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है.
इस तस्वीर में कैटरीना नो-मेकअप लुक (no make up look) में अमित के साथ पोज देते नजर आईं. इस तस्वीर के कैप्शन में कैटरीना ने लिखा, "भइया और मैं." इस तस्वीर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, "एक ही फ्रेम में काफी ज्यादा हॉटनेस."
एक्टिंग की बात करें तो आने वाले समय में कैटरीना 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी हैं. रोहित शेट्टी इस फिल्म को निर्देशित करेंगे.
दीपिका आने वाले समय में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग '83' में नजर आएंगी. अपनी शादी के बाद ये दोनों पहली बार एकसाथ काम करने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

