बॉलीवुड

लंदन में पति विराट कोहली संग वक्त बिताने के बाद दुनिया के इस कोने में पहुंची अनुष्का शर्मा

लंदन में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली संग समय बिताने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब एक शूट के लिए ब्रसेल्स पहुंची हुई हैं. जहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.

लंदन में पति विराट कोहली संग वक्त बिताने के बाद दुनिया के इस कोने में पहुंची अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा (Image Credit: Instagram)

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के मैच के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लंदन (London) में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) संग समय बिताते हुए देखा गया था. लंदन (London) की सड़कों पर दोनों को साथ घुमते हुए देखा गया था. जिसके बाद अब अनुष्का शर्मा ब्रसेल्स (Brussels) में अपना समय बिता रही हैं. इस बात की जानकारी अनुष्का ने इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए अपने फैंस को दी. अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हवाई जहाज में बैठी नजर आ रहीं थीं. इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, "एडियोस लंदन, हेलो ब्रसेल्स."

अनुष्का ब्रसेल्स में फिलहाल किसी शूटिंग के लिए है, जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. लेकिन ऐसा लगता है कि अनुष्का फिलहाल काम से छुट्टी लेकर अपने इस सफर का आनंद उठा रही हैं. अनुष्का ने एक खूबसूरत सूर्यास्त की तस्वीर पोस्ट की है.

 

View this post on Instagram

 

Shining ✨

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

एक अन्य तस्वीर में अनुष्का सड़क के बीचोंबीच सूर्य की किरणों के विपरीत पोज देती नजर आ रही हैं. इसमें अनुष्का ब्लैक ट्राउजर और डेनिम जैकेट के साथ एक शर्ट और सफेद रंग के स्नीकर्स में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, "शाइनिंग."

अनुष्का द्वारा साझा की गई एक अन्य तस्वीर में वह शूटिंग के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).