बिहार: समस्तीपुर में पंचायत ने सरेआम उड़ाया कानून का मजाक, तालिबानी अंदाज में सुनाई सजा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा
बिहार के समस्तीपुर जिले में सरेआम कानून का मजाक उड़ाते हुए एक पंचायत ने तालिबानी अंदाज में दोषियों को सजा सुनाई. इस अजब पंचायत में चार मामलों का निपटारा किया गया, जहां दोषियों को खंभे से बांधकर कोड़े से पीटने, उल्टा कर खंभे से लटकाने, महिलाओं के बाल मुंडवाने से लेकर कालिख लगाने तक की सजा दी गई.