प्रीति जिंटा ने शेयर किया पति जेनी गुडइनफ का मजेदार वीडियो, बताए क्वारंटाइन के साइड इफेक्ट्स
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पति जेन गुडएनफ और डॉगी ब्रुनो को लेकर एक वीडियो साझा कर होम क्वॉरंटाइन के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है, जिसमें उन्हें अजीबोगरीब आवाजें निकालते हुए सुना जा सकता है, जबकि उनके पति और ब्रुनो को अपना सिर हिलाते हुए देखा जा सकता है.