बॉलीवुड

श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पर हुए 1.4 करोड़ फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने फैंस का किया धन्यवाद

अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास में इस सबसे अजीब समय में प्रशंसकों के साथ जुड़ना वास्तव में सबसे शानदार अनुभव रहा है. श्रुति ने एक मजेदार वीडियो के साथ लिखा, "मेरे 1.4 करोड़ फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम परिवार को सुपर चीजी थैंक यू."

श्रुति हासन के इंस्टाग्राम पर हुए 1.4 करोड़ फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने फैंस का किया धन्यवाद
श्रुति हासन (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन (Shruti Haasan) के इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास में इस सबसे अजीब समय में प्रशंसकों के साथ जुड़ना वास्तव में सबसे शानदार अनुभव रहा है. श्रुति ने एक मजेदार वीडियो के साथ लिखा, "मेरे 1.4 करोड़ फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम परिवार को सुपर चीजी थैंक यू."

उन्होंने कहा, "मैं आप सबको प्यार करती हूं और आप सबने हर रोज मेरे लिए जो प्यार दिखाया है उसके लिए बहुत आभारी हूं. इतिहास में यह काफी अजीब समय रहा है लेकिन आपके साथ जुड़ना और अपनी जिंदगी साझा करना और आपकी जिंदगी देखना शानदार अनुभव रहा है." यह भी पढ़े: श्रुति हासन को है सच्चे प्यार की तलाश, चैट शो में दिया ऐसा बयान

लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री प्रशंसकों से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती रही है और अपने कुकिंग वीडियोज शेयर करती रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).