COVID-19 Pandemic: भारत बना दुनिया का चौथा सर्वाधिक संक्रमित देश, ब्रिटेन को भी छोड़ा पीछे
भारत शुक्रवार को दुनिया भर में कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में चौथे नंबर पर आ गया है क्योंकि यहां लगातार चौथे दिन 10,000 के करीब मामले सामने आए हैं. यहां अब संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 है, जो ब्रिटेन से भी आगे है. महाराष्ट्र अब भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है. यहां 97,148 मामलों के साथ आंकड़ा एक लाख से कुछ ही इंच की दूरी पर है.