बॉलीवुड

भूमि पेडनेकर के अनुसार जैसे आप दिखते हैं वैसे ही खुद स्वीकार करना सीखे

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि सेल्फ-एक्सेप्टेंस और सेल्फ-लव ने वजन घटाने की उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मजबूत भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के साथ ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए अपना वजन बढ़ाने और फिर उसे कम करने को लेकर भी खासी प्रसिद्धि पाई.

भूमि पेडनेकर के अनुसार जैसे आप दिखते हैं वैसे ही खुद स्वीकार करना सीखे
भूमि पेडनेकर (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का कहना है कि सेल्फ-एक्सेप्टेंस और सेल्फ-लव ने वजन घटाने की उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मजबूत भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के साथ ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' (Dum Laga Ke Haisha) के लिए अपना वजन बढ़ाने और फिर उसे कम करने को लेकर भी खासी प्रसिद्धि पाई.

जब अभिनेत्री से एक फिटनेस टिप साझा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, "सेल्फ-एक्सेप्टेंस और सेल्फ-लव वजन घटाने की यात्रा की कुंजी है. साथ ही खुद को देखने का तरीका अहमियत रखता है. आप खुद को उसी रूप में स्वीकार करें जैसे आप दिखते हैं." उन्होंने आगे कहा, "आपको अनुशासित भी होना चाहिए. मेरे मामले में बात करूं तो मैं शाम 7.30 बजे के बाद कभी भी जिम जाने से नहीं चूकती थी और इस समय के बाद कुछ भी नहीं खाती थी." यह भी पढ़े: COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में भूमि पेडनेकर ने किया ‘एंटी-स्पिटिंग कैंपेन’ को समर्थन, वीडियो जारी कर दी जानकारी

 

View this post on Instagram

 

♥️💪🏻 #throwbackthursday . . . #goodmorning #majormissing #pilates @neelamstotalfitnessstudio

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on

अपने पसंदीदा कैरेक्टर के बारे में भूमि ने कहा, "मैं अपने पसंदीदा कैरेक्टर के बारे में फैसला नहीं कर सकती। मैंने अब तक आठ फिल्मों में काम किया है, उनमें से अगर मैं पिछले साल के सबसे मजेदार किरदारों को चुनूं तो वे 'सांड की आंख' और 'पति पत्नि और वो' हैं."

भूमि ने पोकर और तीन पत्ती को लेकर अपने प्रेम को भी प्रकट किया. हेलो लाइव सेशन के दौरान उन्होंने कहा, "मेरे बारे में लोगों को यह नहीं पता है कि मुझे दिवाली के दौरान परिवार के साथ पोकर और तीन पत्ती खेलना बहुत पसंद है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).