Pati Patni Aur Woh Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म का दूसरे दिन भी धमाका, कमाई 20 करोड़ के पार
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म दरअसल साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ये रूपांतरण है.
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Wo) के दूसरे दिन का कलेक्शन (Box Office Collection) भी सामने आ चुका है. फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक दूसरे दिन शानदार कमाई करते हुए 12 करोड़ से उपर का बिजनेस किया है. दरअसल कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की ये फिल्म सभी को बेहद पसंद आ रही है. यही वजह है कि पहले दिन 9 करोड़ से उपर की कमाई करने वाली इस फिल्म के दूसरे दिन के बिजनेस में जबरदस्त उछाल आया है. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत से टक्कर मिल रही है. लेकिन कलेक्शन के मामले ये फिल्म पानीपत से काफी आगे है.
ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने पति पत्नी और वो के कलेक्शन सामने लाया है. तरण के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल पाया है. ये फिल्म यंग लोगों के साथ फैमिली ऑडियंस को भी बेहद पसंद आ रही है यही वजह है कि ये मेट्रो के साथ मास मार्केट में भी कमाई कर रही है. पहले दिन 9.10 करोड़ की कमाई करने वाली ये फिल्म दूसरे दिन 12.33 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म ने अब तक कुल 21.43 करोड़ के करीब की कमाई की है.
#PatiPatniAurWoh hits the bull’s eye... Witnesses all-round growth on Day 2... Wins over youngistaan as well as family audience, metros as well as mass markets... Eyes ₹ 36 cr [+/-] total in its *opening weekend*... Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr. Total: ₹ 21.43 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2019
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो दरअसल साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का ये रूपांतरण है और दोनों ही फिल्म का टाइटल एक ही है. उस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिंहा और रंजीता कौर मुख्य भूमिकाओं में थे. जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी. ये फिल्म भी उसी से मिलती जुलती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

