Jharkhand Heavy Rain: झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, 25 घायल, कई पुल बहे, रेस्क्यू में एनडीआरएफ उतरी
झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं. पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात और सड़क हादसे जैसी 20 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं.