Mumbai Shocker: विले पार्ले के साठे कॉलेज की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जाँच में जुटी
मुंबई के विले पार्ले में स्थित साठे कॉलेज में एक युवती ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. हालांकि, युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और विले पार्ले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई, 19 जून : मुंबई के विले पार्ले में स्थित साठे कॉलेज में एक युवती ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. हालांकि, युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और विले पार्ले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती विले पार्ले इलाके में स्थित साठे कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा थी. गुरुवार को युवती ने साठे कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह 7 बजे की है. छात्रा पढ़ने के लिए कॉलेज आई थी, लेकिन वह सीधे तीसरी मंजिल पर गई और वहां से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह भी पढ़ें : मुंबई हवाई अड्डे से करीब 25 करोड़ रु का मादक पदार्थ जब्त, तीन लोग पकड़े गए
मुंबई पुलिस ने बताया कि युवती के तीसरी मंजिल से कूदने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, युवती के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है. मुंबई पुलिस के बयान के अनुसार, पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर युवती ने किन वजहों से सुसाइड किया है.
इसी साल मार्च में एक शख्स ने होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली थी. उसने अपने आखिरी संदेश में कथित तौर पर मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके रिश्तेदार को बताया था. इसके अलावा, इसी साल फरवरी में मुंबई में एक व्यक्ति ने मंत्रालय भवन की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी. हालांकि, गनीमत यह रही थी कि वह मंत्रालय की सुरक्षा जाली पर जाकर गिरा और उसकी जान बच गई. उस व्यक्ति की पहचान विजय सस्ते के रूप में हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

