देश

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को कोर्ट ने एक बार फिर सोनम और राज को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. वहीं, अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इसी बीच मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी से सोनम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नार्को टेस्ट की मांग की विपिन रघुवंशी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि हम शिलांग पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं, लेकिन हमें लगता है कि केवल दो दिन की रिमांड में सोनम से पूरी सच्चाई बाहर नहीं आ सकती.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की

इंदौर, 20 जून : राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को कोर्ट ने एक बार फिर सोनम और राज को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. वहीं, अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इसी बीच मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी से सोनम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नार्को टेस्ट की मांग की विपिन रघुवंशी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि हम शिलांग पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं, लेकिन हमें लगता है कि केवल दो दिन की रिमांड में सोनम से पूरी सच्चाई बाहर नहीं आ सकती. उसने इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा तभी हो सकता है जब उसका नार्को टेस्ट कराया जाए.

विपिन रघुवंशी ने यह भी मांग की कि इस केस में राजा की मां से भी पूछताछ की जाए ताकि पूरे घटनाक्रम की गहराई तक पहुंचा जा सके. बता दें कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार सभी 5 आरोपियों को 11 जून को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. कस्टडी खत्म होने के बाद आज फिर उनकी पेशी हुई, जहां से तीन आरोपी जेल भेजे गए. वहीं, सोनम और राज की कस्टडी दो दिन बढ़ाई गई. बता दें कि राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. मामले की जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था. यह भी पढ़ें : Air India: एअर इंडिया हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कटौती करेगी, तीन शहरों के लिए परिचालन निलंबित

इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों सोनम और चार अन्य सोनम का प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21), आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया. अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई थी और 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).