Satyameva Jayate 2: जॉन अब्राहम ने लखनऊ में शुरू की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग
फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग लखनऊ में शुरु होगी. फिल्म की शूटिंग जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार के साथ जनवरी 2021 तक जारी रहेगी. पहले दिन की शूटिंग लीड जोड़ी के साथ ही होगी बाद में हर्ष छाबड़ा, गौतमी कपूर, शाद रंधावा, अनूप सोनी और साहिल वैद जैसे अन्य एक्टर्स इसमें शामिल होंगे.