क्रिकेट

CSK vs RR IPL Match2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से आईपीएल में अपने 200 मैच पूरे करने जा रहे हैं। वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

CSK vs RR IPL Match2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  का लिया फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

अबू धाबी: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)  के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से आईपीएल में अपने 200 मैच पूरे करने जा रहे हैं. वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

इस सीजन में चेन्नई और राजस्थान दोनों की हालत एक हालत एक जैसी ही है। दोनों टीमों ने नौ मैचों में अब तक तीन जीते हैं और छह हारे हैं. लेकिन बेहतर रन रेट के चलते चेन्नई सातवें जबकि राजस्थान आठवें नंबर पर है. यह  भी पढ़े: IPL 2020 Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई सुपर किंग्स -राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में चाहिए जीत, इन खिलाडियों पर होगी नजर

इस सीजन में दोनों टीमें जब पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं तो राजस्थान ने चेन्नई को 16 रनों से हराया था. चेन्नई ने इस मैदान पर अब तक चार मैचों में से तीन जीते हैं जबकि एक हारे हैं.  वहीं, राजस्थान ने पांच मैचों में से तीन जीते हैं और दो हारे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).