Corona Latest Update: भारत के लिए अच्छी खबर, देश में 8 अप्रैल के बाद से सबसे कम कोरोना की मृत्यु दर, सोमवार को 723 लोगों की हुई मौत
कोरोना के सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 4,82,071 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,02,728 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 42,352 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,97,00,430 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.