Sawan 2021: भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं ये 6 फूल! जानें इन फूलों की खूबियां, जिससे प्रसन्न होकर भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं त्रिपुरारी!
हिंदू धर्म शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान शिव एकमात्र ऐसे देव हैं, जो अपने भक्तों की पूजा-पाठ से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए अपने भक्तों के बीच वे भोले भंडारी के नाम से भी लोकप्रिय हैं. अमूमन इन्हें प्रसन्न करने के लिए भांग-धतूरा एवं सफेद फूल आदि चढ़ाये जाते हैं, क्योंकि उन्हें सफेद रंग के पुष्प बहुत प्रिय है, लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि हर सफेद रंग के फूल भगवान शिवजी को पसंद नहीं होते.