IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे
इस मैच को लेकर ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट के बुखार ने पूरे दुबई ही नहीं, यूएई को जकड़ लिया है और स्थानीय पब, रेस्तरां और यहां तक कि कॉन्फ्रेंस हॉल भी बुक हो गए हैं. आईएएनएस से बात करते हुए, एक स्थानीय निवासी ने कहा, मैं भारत या पाकिस्तान से नहीं हूं, लेकिन मुझे इस क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता से प्यार है. जब भी वे खेलते हैं, मैं हमेशा उनके मैच देखता हूं.