ICC T20 World Cup 2021, IND vs PAK: राशिद लतीफ का बड़ा बयान, कहा- अगर भारतीय खिलाड़ियों ने गलती नहीं की, तो पाकिस्तान का जीतना मुश्किल
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने रविवार को खलीज टाइम्स से कहा कि भारत के कप्तान विराट कोहली द्वारा खराब निर्णय लेने से स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है. उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से पाकिस्तान चाहे कितना भी अच्छा खेल ले अगर भारतीय खिलाड़ियों ने गलती नहीं की, तो पाकिस्तान के लिए मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा.
दुबई, 24 अक्टूबर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के सुपर 12 में आज दुबई (Dubai) में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. इसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने कहा कि अगर भारतीय खिलाड़ियों ने गलती नहीं की तो पाकिस्तान टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं. यह भी पढ़े: ICC T20 WC 2021 IND vs PAK, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें भारत और पाकिस्तान की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने रविवार को खलीज टाइम्स से कहा कि भारत के कप्तान विराट कोहली द्वारा खराब निर्णय लेने से स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है. उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से पाकिस्तान चाहे कितना भी अच्छा खेल ले अगर भारतीय खिलाड़ियों ने गलती नहीं की, तो पाकिस्तान के लिए मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा.
लतीफ ने कहा कि कोहली दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ गलत टीम सेलेक्शन उनके भी मुसीबत साबित हो सकती है. उन्होंने कहा, ''हमें देखना होगा कि टॉस जीतने पर विराट क्या करते है और वह किस टीम के साथ मैदान पर उतरते है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).