ओडिशा पुलिस ने 18 महिलाओं से शादी करने वाले फर्जी डॉक्टर की बहन को किया गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने फर्जी डॉक्टर रमेश चंद्र स्वैन की बहन को उसकी कई शादियों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी. रमेश ने खुद को डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी बताकर अलग-अलग राज्यों की कम से कम 18 महिलाओं से शादी की और उनसे लाखों रुपये ठगे.