देश

Yellow Saree Officer In Black Tee:'पीली साड़ी वाली महिला' का दिखा नया अवतार

2019 के लोकसभा चुनावों में एक महिला इंटरनेट सनसनी बन गई थी, जब वह पीले रंग की साड़ी पहनकर पोल ड्यूटी के लिए पहुंची थी.

Yellow Saree Officer In Black Tee:'पीली साड़ी वाली महिला' का दिखा नया अवतार
Reena Dwivedi (Photo Credit Instagram)

लखनऊ, 23 फरवरी : 2019 के लोकसभा चुनावों में एक महिला इंटरनेट सनसनी बन गई थी, जब वह पीले रंग की साड़ी पहनकर पोल ड्यूटी के लिए पहुंची थी. लखनऊ में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की एक अधिकारी, रीना द्विवेदी ने मंगलवार को एक बार फिर से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया, जब वह बिना स्लीव वाला काले रंग की टॉप और बेज पैंट पहने चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचीं.

अपनी पोशाक में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि थोड़ा चेंज तो होने चाहिए. मुझे भी हर समय अपडेट रहना पसंद है. इसलिए मेरा गेट-अप भी बदल गया है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: रेप के असफल प्रयास के बाद लड़की की हत्या करने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

द्विवेदी ने 2019 में अपनी तस्वीरें वायरल होने के बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए उत्सुकता व्यक्त की थी. इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जहां वह अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की तस्वीरें शेयर करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).