Krishna Janmashtami 2025: नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ देशभर में मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. जहां भगवान कृष्ण के प्राकट्योत्सव की खुशी में भक्त झूमते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं तमाम घरों में मंगल गीत गाए जा रहे हैं. मथुरा, वृंदावन, द्वारका और उज्जैन जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों से लेकर छोटे-छोटे गांवों तक, भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे हुए हैं.