UP Government: यूपी में योगी शासन के दौरान अभी तक 3,190 करोड़ रुपये की संपत्ति की गयी कुर्क
त्तर प्रदेश पुलिस ने 2018 से गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत 3,190 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को कुर्क और ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा, उन बदमाशों के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत कार्यवाही शुरू की गई, जिन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था और जिन्होंने अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था.