ब्राजील ने हवाई अड्डों और उड़ानों में मास्क किया अनिवार्य
ब्राजील (Brazil)की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियामक एजेंसी (अनविसा) ने हवाई अड्डों और उड़ानों में फेस मास्क को अनिवार्य कर दिया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अंविसा ने कहा कि, "वह फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के उपयोग की सिफारिश करना जारी रखेंगी क्योंकि वे रोग संचरण के जोखिम को कम करने के लिए प्रभावी उपाय हैं. मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सामूहिक स्वास्थ्य उपाय के रूप में अपनाए गए मास्क का उपयोग एक व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय बन जाएगा."