Anti-Hijab Protests: ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन लगातार 33वें दिन जारी रहा, लगे 'खामेनेई मुर्दाबाद' के नारे
पुलिस हिरासत में युवती की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन गुरुवार को लगातार 33वें दिन भी जारी रहा, जिसमें तेहरान, सानंदाज और देहगोलन में रात भर विरोध प्रदर्शन हुए, जहां नागरिकों ने 'खामेनेई मुर्दाबाद' के नारे लगाए, कई विश्वविद्यालयों में रैलियां कीं और छात्रों ने प्रदर्शन किया.