T20 World Cup 2022: विराट कोहली बोले, रोहित और मेरी समझ और खेल के प्रति दृष्टिकोण एक जैसा
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप सुपर 12 अभियान की शुरुआत से पहले, करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ खेल के लिए अपनी समझ और साझा दृष्टिकोण पर बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच हमेशा से ही बड़ी प्रतियोगिताओं को जीतने के तरीकों को लेकर चर्चा होती रही है.