Azam Khan Hate Speech Case: राहुल गांधी के बाद क्या आजम खान की भी लोकसभा सदस्यता होगी बहाल! हेट स्पीच मामले में SC सुनवाई को तैयार
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की उस याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जिसमें 2007 के हेट स्पीच मामले के निर्धारण के लिए रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत द्वारा उन्हें अपनी आवाज का नमूना देने का निर्देश दिया गया है.