KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज कर पाएगी कोलकाता नाइट राइडर्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रखा 251 रनों का टारगेट, टिम डेविड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पंजाब किंग्स 13 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था. वहीं, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है. दूसरे मैच में तो टीम के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अनुभवी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी खेलने को देखेंगे. लगातार दो मैचों में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी अपना लय प्राप्त नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर करना चाहेंगे. कूपर कॉनॉली अपनी शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.

ये टीम मार सकती है बाजी (KKR vs PBKS Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनॉली अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो पीबीकेएस मजबूत स्थिति में रहेगा. वहीं केकेआर की टीम के पास कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती केकेआर के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

पीबीकेएस की जीत की संभावना: 60%

केकेआर की जीत की संभावना: 40%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs PBKS 12th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.