Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान में सीएसके के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 21 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएसके का पलड़ा आरसीबी के खिलाफ भारी रहा है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं. मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है. संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं शिवम दुबे और सरफराज खान भी मैच का रुख बदल सकते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से टिम डेविड ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान टिम डेविड ने महज 25 गेंदों पर तीन चौके और आठ छक्के लगाए. टिम डेविड के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए.
दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अंशुल कंबोज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 251 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 250/3, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 46 रन, विराट कोहली 28 रन, देवदत्त पडिक्कल 50 रन, रजत पाटीदार नाबाद 48 रन और टिम डेविड नाबाद 70 रन, जितेश शर्मा रन, रोमारियो शेफर्ड रन, क्रुणाल पांड्या रन, भुवनेश्वर कुमार रन, अभिनंदन सिंह रन और जैकब डफी रन.)
चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी: (अंशुल कंबोज 1 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और जेमी ओवरटन 1 विकेट).
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY