KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Key Players To Watch Out: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पंजाब किंग्स 13 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था. वहीं, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है. दूसरे मैच में तो टीम के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अनुभवी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी खेलने को देखेंगे. लगातार दो मैचों में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी अपना लय प्राप्त नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर करना चाहेंगे. कूपर कॉनॉली अपनी शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (KKR vs PBKS Key Players To Watch)

फिन एलन: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को इस समय केकेआर की बल्लेबाजी यूनिट में सबसे खतरनाक खिलाड़ी माना जा सकता है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल में प्रवेश किया, जहां वे टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोररों में से एक थे. फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान इसी मैदान पर तूफानी शतक जड़ा था.

वरुण चक्रवर्ती: अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मैच के ऐसे दूसरे खिलाड़ी होंगे, जिनपर क्रिकेट फैंस की नजर होगी. जहां बल्लेबाज सुर्खियां बटोर रहे हैं, मैच में हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में खासकर हेनरिक क्लासेन के खिलाफ उनके चार ओवर ही मैच की दिशा तय करेंगे. ईडन गार्डन्स में वानखेड़े की तुलना में पिच पर बेहतर ग्रिप होती है, जिससे उन्हें अपनी लय वापस पाने में मदद मिल सकती है.

रिंकू सिंह: रिंकू सिंह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. रिंकू सिंह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरकर मैच में अंतर पैदा करने की काबिलियत रखते हैं. आईपीएल इतिहास में रिंकू सिंह ने हर्षल पटेल के खिलाफ 26 गेंदों में 47 रन बनाए हैं. इस बीच हर्षल पटेल ने रिंकू सिंह को दो बार अपना शिकार बनाया है.

प्रभसिमरन सिंह: पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.72 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी प्रभसिमरन सिंह से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.

श्रेयस अय्यर: प्रभसिमरन सिंह के अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से पिछले 10 मैच में 162.91 की स्ट्राइक रेट से 347 रन निकले हैं. श्रेयस अय्यर आज के मुकाबले में अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स के घातक तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले 9 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं. आज के मुकाबले में भी अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों की कमर तोड़ सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs PBKS 12th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.