Assam Cabinet Approves Creation Of 4 New Districts, 81 Sub-Districts: असम सरकार ने चार नए जिलों, 81 उप जिलों की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि होजाई, बिश्वनाथ, तामुलपुर और बजाली ऐसे स्थान हैं जिन्हें जिले का दर्जा दिया जाएगा. इस साल 1 जनवरी को परिसीमन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले इन चार स्थानों का जिला दर्जा खत्म कर दिया गया था. इस फैसले से राज्य में कई लोग नाराज हो गए और राज्य के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.