Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के बीच 'एक्स' वॉर, यहां देखें ट्वीट्स
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस और भाजपा के बीच शुक्रवार को जबरदस्त 'एक्स वॉर' देखने को मिला.
नई दिल्ली: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस और भाजपा के बीच शुक्रवार को जबरदस्त 'एक्स वॉर' देखने को मिला.
कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनके बयान "मैं आपको गारंटी दे रहा हूं, 2024 में हम बीजेपी को हरा देंगे. इस पोस्टर को भाजपा ने एक्स पर शेयर करते हुए पलटवार किया है. 2024 Lok Sabha Polls: क्या राहुल गांधी होंगे I.N.D.I.A. का चेहरा? कांग्रेस का ग्रीन सिग्नल पर अड़ जाएंगी अन्य पार्टियां
कांग्रेस के इस दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से कांग्रेस को जवाब देते हुए लिखा, "गारंटी तो आपकी दादी ने भी दी थी- ग़रीबी हटाने की. बदले में उन्होंने देश को दी थी- इमरजेंसी."
इससे पहले भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को स्थगित करवा दिया, वैज्ञानिकों के साथ धोखा किया और अंतरिक्ष सौदे में भ्रष्टाचार हुआ. आज चंद्रयान-3 की सफलता का पूरा क्रेडिट नेहरू को देने वाली कांग्रेस का असली चेहरा जानने के लिए पूरा वीडियो देखें."
वीडियो में कांग्रेस की सरकारों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

