Nokia launches New 5G Smartphone: नोकिया ने भारत में 11जीबी रैम के साथ नया 5जी स्मार्टफोन 'जी42' किया लॉन्च, जानें कीमत
नोकिया फोन की होम कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को भारत में 11 जीबी रैम के साथ एक नया 5जी स्मार्टफोन "जी42" लॉन्च किया. नोकिया जी42 5जी दो कलर्स- पर्पल और ग्रे, 11जीबी प्लस 128जीबी कॉन्फिगरेशन (6 जीबी फिजिकल रैम प्लस 5 जीबी वर्चुअल रैम) में 15 सितंबर से ऑनलाइन स्टोर से खरीदने के लिए 12,599 रुपये की लॉन्च कीमत पर उपलब्ध होगा.