देश

Woman Molested in Flight: मुंबई-गुवाहाटी Indigo फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट 6ई 5319 में हुई

Woman Molested in Flight: मुंबई-गुवाहाटी Indigo फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Representative Image | Photo: PTI

Woman Molested in Flight: मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.प्रवक्ता के अनुसार, घटना 10 सितंबर को फ्लाइट 6ई 5319 में हुई. पीड़िता ने कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विमान के गुवाहाटी में उतरने के बाद आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रवक्ता ने कहा, "शिकायतकर्ता द्वारा स्थानीय पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है और जहां भी आवश्यक होगा, हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे.पिछले दो महीनों में उड़ानों में यौन उत्पीड़न के कम से कम चार मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़े: Air Hostess Molested in Flight: फ्लाइट में एयर होस्टेस को जबरन किस करने की कोशिश, अश्लील इशारे करने वाला छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

सबसे हालिया घटना में 16 अगस्त को दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना पर दिल्ली पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).