Man Ki Baat: पीएम मोदी ने इस दिवाली स्थानीय उत्पाद खरीदने पर दिया जोर
दिवाली का मौसम नजदीक आने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद खरीदने का आग्रह किया. अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा, ''जब आप अपनी दिवाली भारत में बने, भारतीयों द्वारा बनाए गए उत्पादों से रोशन करेंगे, अपने परिवार की हर छोटी-छोटी जरूरत को स्थानीय स्तर पर पूरा करेंगे, तो दिवाली की चमक और बढ़ जाएगी.