कठुआ में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में सैनिक गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में रविवार को एक सैनिक को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि कुंडे चक मरहीन गांव में सैनिक भोपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी सरबजीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी.
जम्मू, 29 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में रविवार को एक सैनिक को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि कुंडे चक मरहीन गांव में सैनिक भोपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी सरबजीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी.
कठुआ जिले के राजबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. भोपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर किया गया. उसने कबूल किया कि उसने अपनी ड्यूटी से छुट्टी के दौरान घर पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. यह भी पढ़ें : Maharashtra shocker: नवी मुंबई में मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने मां की बेरहमी से गला घोंटकर की हत्या
हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने कहा, "चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदारों को सौंप दिया गया."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

