कर्नाटक के मामले पर भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह के आवास के घेराव का प्रयास
कर्नाटक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास का घेराव करने जा प्रयास किया. कार्यकर्ताओं के मुताबिक, कर्नाटक सरकार में दिन दहाड़े हो रहे भ्रष्टाचार, मंत्रियों व नेताओं के द्वारा कमीशन की राजनीति से लोगों की मौत और पूरे प्रदेश व भाजपा शासित प्रदेशों में आराजकता के माहौल के विरुद्ध यह घेराव है.