IPL-2022: आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के बहन की मौत के बाद बायो-बबल से निकले बाहर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल परिवार में अपनी बहन की मौत के बाद आईपीएल के बायो-बबल से बाहर निकल गए हैं. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षल ने अपनी बहन को खो दिया है, जो काफी समय से ठीक नहीं थीं.
मुंबई, 10 अप्रैल : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) परिवार में अपनी बहन की मौत के बाद आईपीएल के बायो-बबल से बाहर निकल गए हैं. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षल ने अपनी बहन को खो दिया है, जो काफी समय से ठीक नहीं थीं.
शनिवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल के ठीक बाद यह खबर सुनने के बाद वह बायो बबल से बाहर निकल गए. घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का नेतृत्व करने वाले 31 वर्षीय हर्षल पिछले दो वर्षों में सबसे बेहतर क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. यह भी पढ़ें : IPL 2022, KKR vs DC: इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
ऑलराउंडर खिलाड़ी ने पिछले कुछ सीजन में आरसीबी के लिए शानदार खेल खेला है और फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में उन्हें वापस खरीदा था. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी मंगलवार को अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

